रांची, जनवरी 31 -- खूंटी, संवाददाता। मुरहू थाना क्षेत्र के कुंजला गांव के पास वन विभाग की गश्ती टीम को शनिवार को नारियल लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। ट्रक की लाशी के दौरान नारियल के नीचे छिपाकर रखे गए 20 बोरों से लगभग 450 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। एनसीबी के अनुसार, गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक, खलासी और एक अन्य व्यक्ति वन विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गए। लकड़ी की सूचना पर मिला गांजा का जखीरा वन विभाग को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में लकड़ी लादकर तस्करी की जा रही है। इसके बाद प्रभारी वनपाल प्रवीण सिंह, वनकर्मी सूरज और चालक ने संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की। तोरपा से खूंटी की ओर आ रहे ट्रक को मुरहू थाना क्षेत्र ...