जौनपुर, फरवरी 26 -- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय में सोमवार को महिला सशक्तिकरण पर नारा लेखन एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज 5 के अन्तर्गत कुलपति प्रो. वंदना सिंह के संरक्षण में विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्षता प्रो. मुरादअली ने की। डॉ. इंद्रेश ने कहा कि महिलाओं को सशक्त होने की आवश्यकता है, तभी राष्ट्र का विकास संभव है। राजेश कुमार ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. समरीन तबस्सुम ने अतिथियों का स्वागत किया। सह संयोजक उद्देश्य सिंह ने सभी के प्रति आभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.