बगहा, नवम्बर 22 -- बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले में गंडक समेत दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी नदियां प्रतिवर्ष बरसात के दिनों में कहर बरपाती है। लगभग 30 फीसदी आबादी बाढ़ और सुखाड़ से प्रभावित होती है। गंडक को छोड़कर किसी भी पहाड़ी नदी पर पूर्ण रूप से बांध नहीं है। लेकिन चंपारण से एकमात्र विधायक नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन मंत्री बनाए जाने से जिले के लोगों में आपदा से निजात की आस जगी है। बाढ़ से सबसे ज्यादा नौतन, बैरिया, योगापट्टी, बगहा 1, भितहा, मधुबनी, पिपरासी और ठकराहा प्रखंड के 50 से ज्यादा पंचायतें प्रतिवर्ष बाढ़ से प्रभावित होती है। जिसमें जान माल के साथ-साथ फसलों की व्यापक क्षति होती है। आपदा प्रबंधन मंत्री चंपारण से बनाए जाने से पहाड़ी नदियों पर बांध बनने की आस जगी है। बांध का निर्माण होने से दियारा क्षेत्र का भी विकास होगा। गंडक, मसान, ...