चाईबासा, मई 30 -- चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम मुख्यालय चाईबासा में झारखंड पुनरुत्थान अभियान पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष के रूप में नारायण सिंह पूर्ति का मनोनयन किया गया। झारखंड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु के सहमति से संगठन के केंद्रीय महासचिव अमृत माझी ने पूर्ति का मनोनयन किया। साथ ही पूरे जिले में संगठन का विस्तार करने का निर्देश दिया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु का कहना है कि पूर्ति संगठन के संस्थापक सदस्य हैं एवं इन दो वर्षों में संगठन के विचारधारा के अनुरूप हर संघर्ष में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित किया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत यात्री गाड़ियों के देर से चलने पर चिंता जाहिर की। आने वाले दिनों में यात्री गाड़ियों की स्थिति को लेकर बहुत जल्द मंडल रेल कार्यालय के समक्ष धरना प...