हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी, संवाददाता साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नारायण नगर के बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया। प्रधानाचार्या बसंती असवाल के विशेष आग्रह पर संस्था द्वारा अग्रवाल ओटोजोन के सौजन्य से 50 कुर्सियां और 50 मेज वितरित किए गए। संस्था उपाध्यक्ष दया बिनवाल और सचिव हेमा मेलकानी ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। सही उत्तर देने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के बीच मिठाई भी बांटी गई। क्षेत्रीय पार्षद दीपक बिष्ट, अध्यापिका मंजू मिश्रा, संस्था अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गीता कार्की, संरक्षक लीला मनराल, रमेश चन्द्र, हेमा चिलवाल, कंचन शर्मा, रीता पांडे और ममता जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...