कुशीनगर, अक्टूबर 20 -- कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के छितौनी-बगहा रेल पुल के नीचे नारायणी तट पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण से नारायणी का पूजन हुआ। उसके बाद दीपों से नदी तट जगमगा उठा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संरक्षक डॉ. सत्येंद्र गिरी ने कहा कि दीपोत्सव का महत्व आध्यात्मिक दृष्टि तक सीमित नहीं है। यह मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और कल्याण को आकर्षित करता है। दीपक की ज्योति हमेशा ऊपर की ओर उठती है, जो हमें यह सिखाती है कि मनुष्य की वृत्ति भी हमेशा उच्च और पवित्र विचारों की ओर उठनी चाहिए। दीपक की यह प्रकाशमान ज्योति हमारे जीवन में सकारात्मकता और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक बनती है। संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि दीपोत्सव का महत्व धार्मिक, सामाज...