रांची, फरवरी 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। नारायणा इंस्टीट्यूट ने कचहरी रोड स्थित एक होटल में रविवार को सम्मान समारोह 'अभिनंदन' का आयोजन किया। इसमें जेईई मेन के पहले सत्र में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। दिव्य राज गुप्ता (99.81 पर्सेंटाइल), आदित्य राज (99.68), आयत रहमान (99.46), अर्पण चौधरी (99.23), मणिराज गुप्ता (98.22), सैफ इम्तेयाज (97.72) व पीहू अग्रवाल (97.61 पर्सेंटाइल) प्राप्त किए। इस वर्ष संस्थान के कई छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए। छात्रों को ट्रॉफी और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संत माइकल स्कूल की रेणुका जायसवाल, संस्थान के निदेशक शिवम कुमार मिश्रा, नेहा सागर, तनुश्री, मारियो तनुज एक्का ने छात्रों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...