जामताड़ा, फरवरी 15 -- नारायणपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव घर के कमरे में लगे पंखे से लटकता हुआ बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शहरपुर निवासी मिथुन मंडल की पत्नी नीलम कुमारी उर्फ पूजा कुमारी शुक्रवार रात अपने कमरे में सोई थी। बताया जाता है कि मिथुन मंडल ईंट कारोबार से जुड़ा है और घटना की रात करीब तीन बजे वह ईंट भट्ठे की ओर चला गया था। शनिवार अहले सुबह पड़ोसियों ने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर झांकने पर नीलम का शव पंखे से लटकता मिला। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आए। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.