भागलपुर, जून 25 -- प्रखंड के नारायणपुर में प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, डॉ. कांति सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री, उदय नारायण चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजद, डॉ. तनवीर हसन प्रदेश उपाध्यक्ष राजद, बीमा भारती पूर्व विधायक, बिनु यादव राष्ट्रीय महासचिव, अनीता कुमारी पूर्व प्रत्याशी मुंगेर लोकसभा, मदन शर्मा प्रदेश महासचिव, अरुण कुमार यादव प्रदेश प्रवक्ता का स्वागत नितेश कुमार यादव ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए स्नातक क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले 65 विधानसभा क्षेत्रों में बुद्धिजीवियों को जोड़ने एवं तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल को उनतक पहुंचाने के लिए सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...