जामताड़ा, दिसम्बर 24 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के नुरगी एवं बगतरफा गांव में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम रेणु कुमारी एवं रिंकू कुमारी द्वारा किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण के लाभों की जानकारी देते हुए ओपीभी, रोटा, पेंटावैलेंट, एमआर तथा डीपीटी बूस्टर समेत विभिन्न टीके लगाए गए। इसके साथ ही एएनएम एवं स्वास्थ्य सहिया ने गांव की महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया। अस्थायी परिवार नियोजन विधि अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया गया। वहीं स्थायी एवं अस्थायी परिवार नियोजन उपायों की जानकारी देकर लाभुकों को इन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी...