जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- नारायणपुर में आयोजित हुआ परिवार नियोजन शिविर, 22 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन नारायणपुर,प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में शुक्रवार को परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सदर अस्पताल जामताड़ा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दुर्गेश झा की देखरेख में कुल 22 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र की सभी 22 महिलाओं ने पहले ही अपना नामांकन कर आवेदन फार्म जमा किया था। शिविर में शामिल सभी महिलाओं का चिकित्सकों और मेडिकल टीम द्वारा ऑपरेशन से पहले पूर्ण क्लिनिकल और लेब जांच की गई। सभी आवश्यक जांचों के बाद ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिलाओं को वार्ड में भर्ती किया गया, जिन्हें शनिवार को डिस्चार्ज कर घर भेजा जाएगा। इस दौरान सीएचसी...