जामताड़ा, जून 12 -- नारायणपुर। प्रतिनिधि प्रखंड सह अंचल कार्यालय नारायणपुर प्रांगण में गुरुवार को एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नारायणपुर बीडीओ मुरली यादव, सीओ देवराज गुप्ता एवं प्रमुख अंजना हेंब्रम ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में नारायणपुर प्रखंड के सभी 25 पंचायतों के बिरसा हरित आम बागवानी के लाभुकों द्वारा किए गए आम के खेती का आम को स्टॉल में लगाकर प्रदर्शनी किया गया। मौके पर नारायणपुर बीडीओ मुरली यादव ने कहा कि बिरसा हरित आम बागवानी योजना झारखंड सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है। यह योजना धरातल पर उतर कर किसानों के आय को बढ़ाकर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। इस योजना के लाभ से वंचित लोग भी इस योजना का लाभ लेकर लाभान्वित हो सकते है। लोग इस योजना का लाभ लेकर अपना रोजगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.