जामताड़ा, दिसम्बर 17 -- नारायणपुर:बोरवा गांव में 50 से अधिक लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण,अधिकारियों ने की जांच नारायणपुर,प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र के बोरवा गांव में सरकारी जमीन पर करीब 50 से अधिक लोगों द्वारा घर बनाकर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। मंगलवार को जांच टीम ने बोरवा गांव पहुंचकर स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच की। जांच टीम में शामिल अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, सिविल एसडीओ अनंत कुमार तथा नारायणपुर अंचलाधिकारी देवराज गुप्ता ने सरकारी पुरातन पतित भूमि प्लॉट संख्या 940, 960 एवं 962 तथा पहाड़ी जमीन प्लॉट संख्या 813 का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त सरकारी जमीन पर बड़ी संख्या मे...