जामताड़ा, मई 31 -- नारायणपुर:इचलीझर उपर टोला में पेयजल की समस्या,डोभा का पानी पीने को विवश ग्रामीण -टोला में करीब 25 से 30 परिवार के लगभग 150 लोग करते हैं निवास। नारायणपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य गांव इचलीझर के उपर टोला में पेयजल की समस्या काफी गहरा जाने के कारण टोला वासियों को शुद्ध ओर स्वच्छ पेयजल पीना नसीब नहीं हो पा रहा है। जिस कारण टोला के लोग पेयजल संकट से जूझते हुए मजबूरन गांव के बाहर बहियार खेत में बने डाढ़ी (डोभा) का पानी पीने को विवश हो गए हैं। यहां की महिलाएं सुबह होने के साथ ही रोजमर्रे की जरूरत और पीने के पानी के लिए गांव के बाहर बहियार खेत में बने डाढ़ी (डोभा) की ओर निकल पड़ती है। जहां पगडंडियों के सहारे गांव के बाहर जाकर डोभा के दुषित पानी को प्लास्टिक के बर्तन व हड़िया-डैकची में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.