बांका, नवम्बर 30 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी बारने पंचायत के नाराणडीह गांव में शनिवार दोपहर करीब दो बजे खाना बनाने के दौरान अशोक राय के घर में गैस सिलेंडर लीकेज होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं कटोरिया अग्निशमन विभाग की टीम और ग्रामीणों की त्वरित मदद से आग पर काबू पाया गया। बावजूद इसके आग ने घर में रखे करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति को जलाकर राख कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर युवा समाजसेवी एवं जेडीयू प्रखंड उपाध्यक्ष तारणी यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को 2000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आग बुझाने में वार्ड सदस्य संजय सिंह, गोपाल राय, कमलेश सिंह, अशोक सिंह और राजू यादव सह...