हरदोई, जून 12 -- हरदोई। ट्रेन में घर से नाराज होकर जा रहीं दो किशोरियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बुधवार को संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व ट्रेन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कंट्रोल रूम से जीआरपी पुलिस कर्मियों को सूचना प्राप्त हुई की दो नाबालिग किशोरी घर से नाराज होकर लखनऊ जा रही हैं। दोनों आपस में चचेरी बहनें हैं। कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी मुस्तैद हुई। सुबह लगभग छह बजे शाहजहांपुर की ओर से आ रही लखनऊ मेल में कंट्रोल रूम से प्राप्त निर्देश के बाद जीआरपी पुलिस कर्मियों ने कोच को घेर लिया। अंदर जाकर सकुशल दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया। जीआरपी की पूछताछ में दोनों किशोरियों ने बताया कि वह घर पर हुई किसी बात से नाराज होकर वह लखनऊ जा रही थी। दोनों किशोरी शाहजहांपुर जनपद की रहने वाली हैं। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पंकज भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.