महाराजगंज, अप्रैल 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी किसी बात से नाराज होकर घर से बाहर निकली थी, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घर में किसी मामूली बात को लेकर किशोरी का विवाद हुआ था। नाराज होकर वह बिना कुछ बताए घर से निकल गई। काफी देर तक वापस न आने पर उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...