देहरादून, अक्टूबर 10 -- देहरादून। नगर निगम के वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों, बदहाल सड़कों की मरम्मत में लापरवाही से नाराज पार्षद शुक्रवार सुबह निगम पहुंचे। सालावाला वार्ड के पार्षद भूपेंद्र कठैत ने कहा कि पार्षदों और जनता की समस्याएं समय से हल नहीं हो पा रही है। दून विहार वार्ड के पूर्व पार्षद संजय नौटियाल ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम 48 घंटे में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने के दावे कर रहा है। लेकिन यह दावे कागजों तक ही सीमित हैं। पार्षदों ने विकास कार्य करवाने में देरी को लेकर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में बदहाल सड़कें और खराब स्ट्रीट लाइटों से संबंधित समस्याओं को हल करवाने में अफसर नाकाम साबित हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.