जौनपुर, अप्रैल 22 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों को सोमवार को जब शव मिला तो वह पुलिस की कार्य प्रणाली पर भड़क गए। अपने घर पर ही शव रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिए। उधर, यह खबर पुलिस को लगी तो उसके हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे शाहगंज के सीओ अजीत सिंह चौहान ने मामले को संभाला। विरोध कर रहे परिजन की मांग थी कि नामजद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी कराई जाए। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। थाना क्षेत्र के सरायमोहद्वीनपुर निवासी 24 वर्षीय रणजीत की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कुछ दूर पर निर्माणाधीन मकान के पास शव मिला था। पिता भारत गौतम ने आरोप लगाया था कि मेरे बेटे को जो लोग बुलाकर ले गए थे। वहीं लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.