प्रयागराज, फरवरी 3 -- हनुमानगंज क्षेत्र में मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रहे पीडीए के अवर अभियंता और लेखपाल को किसानों ने बंधक बना लिया और मौके पुलिस को बुला लिया। नाराज किसानों ने पुलिस की मौजूदगी में अवर अभियंता से नुकसान की भरपाई का लिखित आश्वासन लिया। इसके बाद छोड़ा। बताया जा रहा है कि फूलपुर तहसील के ग्राम सभा देवकली के मजरा गांव कृष्णा पट्टी कछार में करीब एक दर्जन किसानों की जमीन पर प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है। पीडीए का दस्ता बुल्डोजर लेकर ध्वस्तीकरण करने पहुंच गया। करीब एक बीघे पर बनी चारदीवारी गिरा दी गई। तभी वहां दर्जनों लोग पहुंच गए और ध्वस्तीकरण कार्रवाई का विरोध करने लगे। लोगों का कहना था देवकली ग्राम सभा पीडीए सीमा में जरूर है, लेकिन उसका मजरा गांव कृष्णा पट्टी कछार पीडीए की सीमा से बाहर है। नाराज लोगों ने पीडीए ...