पीलीभीत, फरवरी 21 -- पूरनपुर/कलीनगर। एक साल से लंबित मामलों का निस्तारण न होने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश भड़क गया। नाराज अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसीलदार कोर्ट में ताला लगा दिया। शीघ्र मामले निस्तारित न किए जाने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कलीनगर तहसील में तहसीलदार कोर्ट में पुराने सामान्य पत्रावलियों के मामले लंबित चल रहे हैं। कई बार अधिवक्ताओं ने उनके निस्तारण कराने की मांग की। इसके बावजूद मामले जस के तस बने हुए हैं। इसको लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं में आक्रोश पनप गया। दर्जनों अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसीलदार कोर्ट पहुंच गए। उन्होंने कोर्ट का बहिष्कार करते हुए कोर्ट में ताला लगा दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि निस्तारण न होने से पत्रावलियों के गुम होने की आशंका बनी हुई है। बाहरी लोगों की पत्रावलियों का निस्तारण करने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.