गंगापार, फरवरी 2 -- सोमवार को तहसील परिसर करछना में अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने बैठक कर एसडीएम भारती मीणा एवं तहसीलदार बृजेश कुमार की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट और आरके दफ्तर में तालाबंदी कर दी। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि वादकारियों व अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण तथा आदेश के लिए सुरक्षित पत्रावलियों पर निर्णय होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहकर दोनों न्यायालयों का बहिष्कार किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में संघ अध्यक्ष केपी सिंह, पूर्व महामंत्री केके शुक्ला, महामंत्री संजय पांडे, विनोद द्विवेदी, अनुराग द्विवेदी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.