प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील में गुरुवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल तिवारी और रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने रामपुर जिले में साथी अधिवक्ता फारुख अहमद की हत्या से नाराज होकर कामकाज ठप कर प्रदर्शन किया। साथी अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही रानीगंज तहसील एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर तहसील से राजमार्ग तक नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने तहसील के मुख्य गेट पर सभा कर रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद की हत्या को असहनीय बताया। इसके साथ ही लालगंज के जैनपुर निवासी अधिवक्ता आलोक शुक्ला पर बुधवार को जानलेवा फायरिंग को लेकर भी आक्रोश प्रकट किया। अधिवक्ताओं ने रानीगंज तहसील में एसडीएम की कार्यशैली से विरोध प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं की...