रुडकी, जनवरी 14 -- नारसन क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हमले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 10-15 लोगों ने उन पर और उनके भाई पर जानलेवा हमला किया। घटना में एक ग्राहक भी घायल हो गया, जबकि हमलावरों ने पंप पर तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शिवम मिश्रा निवासी आकाशदीप एन्क्लेव रुड़की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका गुरुकुल हाईवे फिलिंग स्टेशन नामक पेट्रोल पंप नारसन खुर्द गांव के पास स्थित है। 8 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे शकील अहमद निवासी बाईपास रोड, मोहल्ला पटियापारा, चांदपुर, जिला बिजनौर एक फॉर्च्यूनर कार और एक काले रंग की एमजी हेक्टर कार में सवार होकर अपने साथियों के साथ पंप पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.