रुडकी, जनवरी 20 -- कस्बे में जल निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं होने से लोगों और दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कस्बे के लोगों ने इस समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। कस्बे में बरसात के पानी की निकासी के लिए कोई सीवर लाइन नहीं है। जिसके कारण हल्की सी बारिश होने पर भी कस्बे में कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति बन जाती है। पानी इधर-उधर बहने लगता है। जल निकासी नहीं होने से कई दुकानदारों की दुकानों के अंदर तक भी पानी चला जाता है। जिसकी वजह से सामान खराब होने पर उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। इसके अलावा जलभराव से फूटपाथ पर कीचड़ जमा हो जाने पर लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है। स्कूल कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानी होती है। क्षेत्रवासी वरुण कुमार, संजय कुमार, बाबू सिंह, नरेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र कुमार ने बताया कि जल न...