देहरादून, दिसम्बर 12 -- रुड़की। नारसन ब्लॉक कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छ माहौल बनाए रखना और कर्मचारियों व आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। अभियान में ब्लॉक के आसपास से कूड़ा हटाया और परिसर को व्यवस्थित किया। बीडीओ ने सभी से नियमित सफाई की अपील भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...