रुडकी, फरवरी 3 -- नारसन क्षेत्र के खेड़ा जट गांव में मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार से वाहन चलाने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली-गलौज से होते हुए फायरिंग तक पहुंच गया। गोलीबारी की इस घटना में एक महिला को गोली लगने से चोट आई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मंगलौर कोतवाली इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि नारसन के खेड़ा जट गांव में तेज गाड़ी चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया की मंगलवार शाम गांव की एक सड़क पर एक युवक शिवा तेज गति से वाहन चलाते हुए जा रहा था। जबकि आर्यन अपने घर के सामने खड़ा ...