सीवान, दिसम्बर 12 -- रघुनाथपुर। प्रखंड के उगो गांव में शनिवार को परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के परम शिष्य नारद जी महाराज के आगमन को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। आयोजक कुंदन कुमार द्विवेदी ने बताया कि महाराज महाराष्ट्र से पहुंचेंगे और उनके स्वागत में भव्य समारोह तथा प्रवचन का आयोजन होगा। ग्रामीण एवं स्वयंसेवक स्थल सजाने में जुटे हैं। भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जहां प्रसाद वितरण होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...