नवादा, सितम्बर 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अवैध बालू खनन व परिवहन की सूचना पर नवादा में खनन विभाग द्वारा पुलिसबलों के साथ संयुक्त रूप से की गयी छापेमारी में बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। अवैध खनन के विरुद्ध जिले में अभियान चला रही खनन टीम ने गुप्त सूचना पर 12 घंटे के भीतर नारदीगंज थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। हालांकि छापेमारी में किसी भी अवैध खननकर्ता की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। स्थलीय भौगोलिक बनावट व अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रैक्टरों के चालक वाहनों को छोड़कर भाग निकले। बालू लदे चारों ट्रैक्टरों को जब्त कर नारदीगंज थाना लाया गया। चारों पर करीब 625 घन फीट बालू लदा हुआ पाया गया। जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर संतोष प्रकाश झा के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में नारदीगंज थाना की गश्ती पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.