फिरोजाबाद, दिसम्बर 17 -- थाना नारखी क्षेत्र के बरथरा के समीप मंगलवार की रात साइकिल से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। थाना नारखी क्षेत्र के गांव कोटला निवासी 42 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र सुखराम फिरोजाबाद में किसी कांच फैक्ट्री में काम करता था। वह रोजाना की तरह फैक्ट्री में काम करने के लिए आया था। काम समाप्त कर वह साइकिल से अपने घर लौट रहा था। वह थाना नारखी के गांव बरथरा के समीप पहुंचा तभी साइकिल से गिर गया। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। उसे गिरता देख वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने सूचना मृतक के परिजन एवं पुलिस को दी। पता चलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को देख कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.