फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- नारखी। नारखी थाना क्षेत्र के नया बांस गांव में खेत पर काम कर रहे एक परिवार पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कीर्तिराम का भाई अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ व्यक्ति लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आईं महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया, जिससे वे भी घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर नारखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष राकेश क...