फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- थाना नारखी और खैरगढ़ पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत अपने अपने थाना क्षेत्र में रास्तों में आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियों पर अश्लील कमेन्ट तथा फब्तियाँ कसने वाले दो अभियुक्तों को पकड़ा है। उसे जेल भेजा है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी थाना नारखी ने मिशन शक्ति पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को पकड़ा है। पुलिस ने उसे शिकोहाबाद तिराहा ग्राम कोटला थाना नारखी से गिरफ्तार किया। अभियुक्त का नाम नितिन पुत्र होरीलाल बताया है। वह गढी जनू थाना नारखी का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया नितिन आने जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करता है। उन्हे अश्लील फब्तियां कसता है। वहीं प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार थाना खैरगढ़ ने मिशन शक्ति टीम के साथ चेकिंग के दौरान मनोज पुत्र भूरी सिंह निवासी पोपगढ थाना खैरगढ़ को पकडा है। प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.