मैनपुरी, दिसम्बर 16 -- क्षेत्र की ग्रामसभा फरेंजी के गांव हिम्मतपुर के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग तक सभी को कीचड़ और गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के बाद से ही यह समस्या बनी हुई है लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीण धीरज यादव ने बताया कि जलनिकासी के लिए जो नाली बनी थी, उसे कुछ लोगों ने तोड़ दिया है, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह से बाधित हो गई है। इसके चलते सड़क पर लगातार पानी भरा रहता है। अन्य ग्रामीण बताते हैं कि गांव में यदि कोई वैवाहिक कार्यक्रम या अन्य सामाजिक आयोजन होता है तो उन्हें मेहमानों के सामने शर्मिंदगी झेल...