गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर। होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 05633/05634 नारंगी-गोरखपुर होली स्पेशल का संचलन छह फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 05633 नारंगी-गोरखपुर होली स्पेशल 19 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को नारंगी से दोपहर 1.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05634 गोरखपुर-नारंगी होली स्पेशल 20 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 4.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 9.40 बजे नारंगी पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...