बागेश्वर, जुलाई 30 -- दफौट क्षेत्र के नायल गांव में बुधवार तड़के करीब चार बजे एक मकान भरभराकर गिर गया। उस वक्त घर के अंदर पति-पत्नी और बेटी सोए हुए थे। पूरा परिवार बल्ली पत्थरों में दब गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने तीनों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई है। घटना में पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया है। दफौट के नायल गांव में बुधवार तड़के चार बजे एक मकान भरभराकर गिर गया। उस वक्त परिवार के लोग गहरी नींद में थे। इस हादसे में 47 वर्षीय रंजीत, उनकी पत्नी 33 वर्षीया नीमा देवी और उनकी 13 वर्षीया पुत्री कोमल मलबे में दब गए। तीनों को हल्की चोट आई है। आस पास के लोगों ने उनके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी। मौके पर जाकर देखा तो सभी कमरे के अंदर दबे थे। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.