अयोध्या, जनवरी 3 -- बीकापुर। क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए नायब तहसीलदार रामखेलावन ने गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए। नायब तहसीलदार ने कहा कि शीतलहर के दौरान गरीब और बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आगे भी जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...