गिरडीह, दिसम्बर 20 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-गावां मुख्य मार्ग में नायकडीह के पास गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुटरीटांड़ गांव निवासी पुत्र और पिता सुशील हाजरा 19 वर्ष व तुलो हाजरा 40 वर्ष घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। इस संबंध में बताया कि दोनों पिता-पुत्र गुरुवार की रात में देवरी के हरिरायडीह गांव से बाइक पर सवार होकर अपने घर बेंगाबाद की ओर जा रहे थे। उसी क्रम में नायकडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...