चम्पावत, अगस्त 11 -- टनकपुर। सड़क मार्ग को दुरुस्त करने की मांग को लेकर नायकगोठ के ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। नायकगोठ ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या तीन के ग्रामीणों ने सड़क दुरुस्त करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि बरसात के दिनों में जगह-जगह गड्ढे होने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मार्ग को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में संजीव कुमार, भरत आर्य, हरिप्रसाद, मीना देवी, प्रेम शंकर, पूनम देवी, विजय बहादुर आदि के हस्ताक्षर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...