दरभंगा, जनवरी 16 -- दरभंगा। उत्तर बिहार के ऐतिहासिक संस्थान सीएम कॉलेज में छात्रों को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि शिक्षा के साथ प्रशिक्षण का भी ध्यान रखा जाता है और छात्रों की क्षमता को निखारने के लिए काम किया जाता है। यही कारण है कि जब भी हमारे छात्रों को कॉलेज के बाहर कोई मंच मिलता है, वे अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। लनामिवि के इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में कॉलेज के द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने उक्त बातें कही। महोत्सव में प्रतिभागी कॉलेज की टोली में शामिल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए प्रो. अहमद ने कहा कि हमारे दर्जनों छात्रों ने लेखन और भाषण दोनों श्रेणियों में विभिन्न प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों में भाग लिया और इस विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प...