मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। किसान निबंधन के जुटे किसानों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार से मिले नए दिशा निर्देशों के अनुसार अब नाम या पते में स्पेलिंग की मामूली गलती निबंधन के काम में रुकावट नहीं बन सकेगी। इससे जिले के हजारों किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसकी जानकारी कृषि विभाग के अधिकारी और किसान निबंधन कार्य के नोडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में नाम और पते में स्पेलिंग की मामूली गलती से किसानों का निबंधन अटक रहा था। अभी तक करीब 20 हजार से अधिक किसानों का निबंधन केवल इसी कारण से अटक गया था। अब उन किसानों को राहत मिलेगी। किसानों की इस समस्या को लेकर डीएम ने प्रदेश मुख्यालय को अवगत कराते हुए दिशा निर्देश मांगा था। उसके आलोक में राज्य सरकार ने केंद्र सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.