कौशाम्बी, दिसम्बर 22 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम के नेतृत्व में सोमवार को भरवारी स्थित पार्टी कार्यालय से भरवारी स्टेशन तक महात्मा गांधी की फोटो के साथ मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि नाम बदलने वाली सरकार को देश की जनता जवाब देगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार केवल नाम बदलने का कार्य कर रही है। देश की जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। आज देश में मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है। सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है। प्रदेश सचिव एवं जिला संयोजक राजेश साहनी ने कहा कि महात्मा गांधी देश के कण-कण में हैं। योजना का नाम बदलने से बापू की छवि को धूमिल नहीं किया जा सकता। जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा कि मौज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.