गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद गोला क्षेत्र के ग्राम बेलाही (बीरती) निवासी एक युवक द्वारा नाम बदलकर दूसरा पासपोर्ट बनवाने के मामले में गोला पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बेलाही (बीरती) निवासी मन्नू लाल यादव पुत्र राजदेव यादव ने वर्ष 2018 में पासपोर्ट संख्या एस 8030116 से अपना पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद वर्ष 2023 में उसी व्यक्ति ने नाम बदलकर 'मन्नू प्रसाद पुत्र राजदेव प्रसाद' के नाम से दूसरा पासपोर्ट बनवाया, जिसका नंबर डब्ल्यू 8789601 है। जांच में स्पष्ट हुआ कि दोनों पासपोर्ट धारक वास्तव में एक ही व्यक्ति है। आरोप है कि युवक ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पहचान संबंधी जानकारी बदलते हुए दूसरा पासपोर्ट हासिल किया और उस पासपोर्ट का उपयोग कर कई बार विदेश यात्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.