प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 18 -- अमरगढ़। विकास खंड आसपुर देवसरा की बैजलपुर ग्राम पंचायत के बूथ पर गुरुवार को दर्जनभर वोटर प्रदर्शन करने लगे। वोटरों ने आरोप लगाया कि उन्हें बीएलओ फॉर्म छह नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बूथ लेवल अफसर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाताओं को फार्म छह और घोषणा पत्र वितरित नहीं किए गए हैं। मतदाताओं ने कहा कि कई लोगों ने फोटोकॉपी कराकर फार्म भरकर जमा किया है। प्रदर्शन करने वालों में पप्पू यादव, उर्मिला, विपिन, अंजना, रानी, अंकित, अमन, पिंटू, हरपालू, रामबली, उजाला आदि शामिल रहे। इस बाबत सुपरवाइजर जगतनारायण पांडेय ने बताया कि फॉर्म छह और घोषणा पत्र पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं सूचना मिलने पर बैजलपुर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...