हापुड़, दिसम्बर 14 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता पुल के पास मूंगफली खरीद रहे कार सवार एक युवक के पास चार युवक आए और उसका नाम पूछने के बाद उसे जमीन पर गिरा-गिराकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस मारपीट में पीड़ित बेहोश हो गया। किसी प्रकार पीड़ित के साथ मौजूद युवक वहां से भागकर पास में खड़ी पुलिस जीप पर पहुंचा और सूचना दी। पुलिस को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव सीतादेई लालपुर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर की शाम को वह अपने गांव ततारपुर निवासी गोलू के साथ कार में सवार होकर उपैड़ा से वापस अपने गांव लौट रहा था। बछलौता पुल के नीचे मूंगफली खरीदने के लिए उसने अपनी कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और खरी...