मुरैना, फरवरी 11 -- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब लोग घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं रहे। मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में ऐसी ही एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाश ने नाम लेकर घर का दरवाजा खुलवाया और फिर सामने आते ही सीमेंट व्यापारी को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि जैसे ही व्यापारी ने दरवाजा खोला, आरोपी ने नजदीक से फायर झोंक दिया। गोली व्यापारी की पसलियों को चीरती हुई पेट में जा धंसी। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत घायल व्यापारी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- MP : नशे में हैवान बना पति, खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्यापुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.