रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। भूलेख और आधार कार्ड में नाम, पता की त्रुटियों ने 30 हजार किसानों की सम्मान निधि पर संकट पैदा कर दिया है। इन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। ई-केवाईसी व फार्मर रजिस्ट्री न होने से इन किसानों की 22वीं किस्त जारी होने में बाधा आ सकती है। जिले में कुल 2.30 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं। योजना का लाभ पाने के लिए सरकार ने सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने की अनिवार्यता कर दी है। बावजूद इसके अब तक केवल दो लाख किसानों ने ही अपनी फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की है। शेष 30 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री लंबित है, जिस कारण उन्हें अगली किस्त प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इनमें अधिकतर किसानों के सामने समस्या है कि उनका खसरा-खतौनी और आधार कार्...