बलिया, फरवरी 22 -- बलिया, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) के तहत रविवार को जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर शिविर का आयोजन हुआ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का 'हिन्दुस्तान' टीम ने पड़ताल किया। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कुल छह हजार 500 लोगों ने आवेदन किया। वहीं त्रुटि सुधार के लिए 579 तथा नाम हटाने के लिए 207 ने आवेदन किया। बैरिया हिसं के अनुसार स्थानीय विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर आयोजित विशेष शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान मैपिंग के बाद भी जिन मतदाताओं की तार्किक विसंगतियों के चलते फाइनल फीडिंग नहीं हो पा रही थी उसमें सुधार किया गया। विस क्षेत्र में ऐसे 68394 मामले सामने आए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी/ उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने...