फतेहपुर, फरवरी 22 -- फतेहपुर। विशेष बूथ दिवस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अविनाश त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारियों ने बूथों का भ्रमण कर कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते रहे। बताया गया कि नये मतदाताओं में मतदाता सूची में अपना नाम जुडवाने के प्रति उत्साह देखा गया। निर्वाचन क्षेत्र जहानाबाद में 764, बिन्दकी में 950, फतेहपुर में 1354, अयाह शाह में 973, हुसैनगंज में 642 तथा खागा में 925 फार्म-6 प्राप्त किए गए। सभी विधानसभा क्षेत्रों के 2364 मतदेय स्थलों पर कुल 5608 फार्म-6 तथा 959 फार्म-8 प्राप्त किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...