फतेहपुर, फरवरी 22 -- हसवां। स्वामी चंद दास इंटर कॉलेज हसवां के बूथ संख्या 358, 359 और 360 में कोई नाम बढ़वाने तो कोई नाम, आयु और पते का संशोधन करने को पहुंचे। वहीं नोटिस पाए लोग भी उसका जवाब देने के लिए नजर आए। बूथ में नायब तहसीलदार की उपस्थिति में आवश्यक दस्तावेज दिए गए और नोटिस का निस्तारण किया गया। इसके अलावा बहुत ऐसे मतदाता थे जिन्हें पूर्व में नोटिस मिली थी लेकिन अभी भी सक्षम अधिकारी को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए, उनके पास बीएलओ द्वारा फोन भी किया गया लेकिन वह नहीं पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...