जामताड़ा, अक्टूबर 4 -- नाम आंखों से भक्तों ने दी मां को विदाई जामताड़ा,प्रतिनिधि। विजयादशमी के मौके पर भक्तों ने नम आंखों के साथ मां आदि शक्ति को विदा किया। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों के अनुष्ठान के बाद गुरुवार और शुक्रवार को जब माता के विदाई की बेला आई, तो मां से दूर होने का गम कमोबेश हर भक्तों के अश्रुपूरित आंखेंं स्पष्ट बता रही थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने काफी मायूसी के साथ माता को विदा किया। वहीं विजयादशमी उत्सव को लेकर पूरा शहर मां की अंतिम विदाई के दौरान उमड़ पड़ा। अश्रुपूरित भक्तों की आंखे अंतिम विदाई के दौरान माता से सुख-समृद्धि और निरोग रहने की कामना कर रही थी। इधर माता भगवती की प्रतिमा के विसर्जन का दौर शहर के बाजार रोड दुर्गा मंदिर से शुरू हुआ। उसके बाद कायस्थपाड़ा दुर्गा मंदिर,गांधी मैदान स्थित न्यूटाउन दुर्गा मंदिर,सर्खेलडीह दुर...